श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आज

September 05, 2015 | 11:47 AM | 4 Views
sri_krishna_janmashtami_niharonline

आज कृष्ण जन्माष्टमी यानि कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है। आज के ही दिन श्रीकृष्ण ने मथुरा में जन्म लिया था। इसीलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पूरी मथुरा नगरी भक्ति के रंगों से सराबोर है।मथुरा ही नहीं पूरे भारत में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। 42 साल बाद ऐसी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का संयोग बना है कि इस त्यौहार को रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा।इसलिए इस बार की कृष्ण जन्माष्टमी विशेष भी है।आपको बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी नक्षत्र में हुआ था और यह दुर्लभ संयोग कई दशक बाद बन रहा है। ज्यातिषाचार्यों के अनुसार इस दिन कई अद्भुत योग भी बन रहे हैं।कृष्ण जन्मभूमि पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।कृष्ण जन्मभूमि के अलावा द्वारकाधीश, बिहारीजी एवं अन्य सभी मन्दिरों में इसका भव्य आयोजन होता है, जिनमें भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण विष्णुजी के आठवें अवतार है।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा कृष्णमय हो जाता है। मंदिरों को खास तौर पर सजाया जाता है। जन्माष्टमी में स्त्री-पुरुष बारह बजे तक व्रत रखने है। इस दिन मंदिरों में झांकियां सजाई जाती है और भगवान कृष्ण को झूला झुलाया जाता है और रासलीला का आयोजन होता है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय