10 साल की बच्ची ने बचाई खुदकुशी कर रहे पिता की जान

April 13, 2016 | 11:43 AM | 4 Views
ten-years-old-girl-saved-the-life-of-her-father-niharonline

कोलकाता में 10 साल की एक बच्ची ने आत्महत्या की कोशिश कर रहे अपने पिता की जान बचा ली। कुछ ऐसी ही घटना सिंथि थाना इलाके में घटी। 10 वर्षीया बच्ची ने पुलिस के 100 डायल में फोन कर पिता के आत्महत्या करने की कोशिश की जानकारी दी। बच्ची रोते हुए बार-बार कह रही थी कि पुलिस अंकल, पापा को बचा लें। पुलिस ने भी तत्परता दिखायी। स्थानीय पुलिस जल्द घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची के पिता को आत्महत्या करने से बचा लिया गया।

वहीं पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 8.30  बजे कंचन ने पुलिस के 100 डायल पर फोन किया। बच्ची काफी रो रही थी। वह फोन पर कह रही थी कि वे पापा को बचा लें। फोन पर एक महिला के भी रोने की आवाज सुनायी पड़ी।बच्ची ने अपने घर का पता साउथ सिंथि रोड बताया। कोलकाता पुलिस के कंट्रोल रूम की मदद से स्थानीय सिंथि थाना को जानकारी दी गयी। इधर बच्ची से पुलिस ने बात करना जारी रखा। काफी तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने कंचन के घर का पता लगा लिया। मौके पर देखा कि करीब 35 वर्षीय व्यक्ति यानी बच्ची के पिता आग की लपटों से घिरे हुए हैं। 

जल्द आग को बुझा लिया गया। झुलसी हुई अवस्था में पुलिस ने व्यक्ति को आरजीकर अस्पताल में भरती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उस व्यक्ति के शरीर का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा जल गया है।प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि कंचन का पिता पारिवारिक कारणों से परेशान था। खबर लिखे जाने तक पुलिस कंचन के पिता का बयान नहीं ले पायी थी। मंगलवार की शाम तक व्यक्ति की चिकित्सा जारी थी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय