गंभीर रूप से चोटिल हुए खली, अस्पताल में भर्ती

February 25, 2016 | 12:44 PM | 2 Views
injured-khali-airlifted-to-dehradun-niharonline

उत्तराखंड के हल्‍द्वानी में द ग्रेट खली रिटर्न्स शो में रेसलिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए खली देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंच गए।खली को हल्‍द्वानी से बृजलाल अस्पताल से गुरुवार सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना कर दिया था। करीब 12 बजे खली देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड पहुंचे। जहां से उन्हें मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया।
बुधवार को हल्‍द्वानी में हुई फाइट में खली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें हल्‍द्वानी से बृजलाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर दिया गया था।
डॉक्टरों के मुताबिक खली को 24 घंटे तक वाच किया जाएगा और फिलहाल खली को आराम की जरूरत है। खली के कंधे में फ्रैक्चर है और इसके साथ सिर में खुली चोट के अलावा गर्दन, छाती और दिमाग में चोट है। खली ने रीढ़ की हड्डी में भी दर्द बताया है। फाइट के दौरान ही कनाडा की महिला रेसलर चेल्सिया के हाथ में भी फ्रेक्चर हुआ।
गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रेसलिंग के दौरान खली से फाइट करने तीन-तीन विदेशी रेसलर पहुंचे थे। उन्होंने खली पर लात-घूसे और कुर्सियों से प्रहार किया। जिससे खली बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने बताया कि खली के सिर में खुला घाव होने से खून बहा। उसमें टांके लगाए गए हैं। उनके सीने का एक्स रे किया गया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय