तेलंगाना में भयंकर गर्मी, महिला ने फर्श पर बना डाला ऑमलेट

April 16, 2016 | 11:22 AM | 2 Views
woman-cooks-eggs-on-floor-in-telangana-as-heatwave-intensifies-niharonline

वीडियो में महिला पहले एक कटोरी में अंडा फेंटते हुए दिखाई देती है। इसके बाद वह फेंटे हुए अंडे को सूर्य की गर्मी से तपे फर्श पर उड़ेल देती है और देखते ही देखते ऑमलेट पक कर तैयार हो जाता है।

तेलंगाना में इन दिनों जबरदस्त लू चल रही है। राज्य के कई इलाकों में तो तापमान लगातार ऊपर बना हुआ है और शुक्रवार को भी यह 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हैदराबाद स्थित मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य में आने वाले तीन दिनों तक इसी तरह लू चलती रहेगी।

बता दें कि पिछले 6 साल में कभी भी अप्रैल के महीने में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया था लेकिन इस साल 13-14 अप्रैल को तापमान ने अचानक छलांग लगाई है। इससे पहले अप्रैल के महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 1973 में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग अपनी जेब में प्याज लेकर चल रहे हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय