पति को बचाने के लिए महिला ने उतारे कपड़े

September 26, 2015 | 12:40 PM | 5 Views
woman_naked_in_panchayat_noida_niharonline

नोएडा में एक महिला ने अपने की जान अपने कपड़े उतार कर बचाई  बताया जा रहा है कि महिला के पति की कुछ दबंग पिटाई कर रहे थे। महिला बार-बार अपने पति को छोड़ देने कह गुहार लगा रही थी। जब दबंगों ने उसके पति को नहीं छोड़ा को महिला ने अपने कपड़े उतार दिए और जोर-जोर चिल्लाने लगी। इस पर पंचायत में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद हीं महिला को समझाया गया फिर उसने कपड़े पहने।

महिला का आरोप था कि गांव के कुछ लोगों ने उसके प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। इसके विरोध में उसका परिवार करीब महीने भर से जिला मुख्यालय पर धरना दे रहा है।भट्टा गांव निवासी इस महिला का कहना है कि उसका गांव में करीब 30 गज का प्लॉट है। आरोप है कि गांव के ही दबंगों ने प्लॉट को कब्जा रखा है।

पुलिस के आलाधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला है। कई दिनों से महिला पूरे परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर धरना दे रही है।महिला के पति ने बताया कि गांव के लोगों ने शुक्रवार को प्लॉट के संबंध में पंचायत कर समझौता करने के लिए दनकौर बुलाया था।वह अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार दोपहर में पहुंचा। आरोप है कि पंचायत में मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों उससे मारपीट शुरू कर दी।महिला पति को नहीं बचा सकी तो उसने अपने कपड़े उतार दिए।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय