प्रेमी के सामने युवती से थाने में रेप

October 07, 2015 | 11:22 AM | 5 Views
lady_raped_with_police_niharonline.jpg

उत्तर प्रदेश के कानपूर में एक ऐसी घटना हुई जिसे सुन कर आप दंग हो जाएंगे। दरअसल जनता की रक्षा करने वाली पुलिस ने कानपुर में कुछ ऐसा किया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। कानपुर में पुलिस स्टेशन में ही एक लड़की के साथ उसके बॉय फ्रेंड के सामने हीं बलात्कार किया गया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को एक लड़की अपने प्रेमी के साथ कहीं जा रही थी। उस दौरान दो पुलिस वालों ने उन्हें रोका और जबरन जाजमऊ थाने ले आये। थाने में लड़की के बॉयफ्रेंड को पीटकर दो मोबाईल फोन व जेब से पैसे छीन लिये गए। जब लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ने की विनती की तो पुलिस वालों ने अश्लील बातें शुरू कर दीं। इसके बाद पुलिस वालों ने युवती के हाथ बांधकर उसके फ्रेंड के सामने ही दुष्कर्म किया। साथ हीं देर रात किसी को कुछ न बताने की बात कहते हुए थाने से छोड़ दिया। पीड़ित लड़की ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई और एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने बताया कि घटना संदिग्ध है लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश सीओ कैंट को दे दिया गया है।

एक तरफ युवती पुलिस थाने में दुष्कर्म का आरोप लगा रही है वहीं पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड का चालान कर दिया।

थाने में लड़की के साथ हुए इस तरह के दुष्कर्म पर डीजीपी जगमोहन यादव ने भी गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय