विराट ने खरीदा 34 करोड़ का लग्जरी फ्लैट

June 17, 2016 | 05:29 PM | 1 Views
virat-kohli-buys-luxury-flat-in-mumbai-niharonline

विराट कोहली ने वर्ली में ओमकार-1973 में लग्जरी फ्लैट अपार्टमेंट खरीदा है। सी व्यू वाले इस अपार्टमेंट के 35जी फ्लोर पर 7,171 स्क्वेयर फीट वाले इस फ्लैट को विराट ने 34 करोड़ रुपए में बुक कराया है। विराट इस अपार्टमेंट में युवराज सिंह के पड़ोसी बनेंगे।

युवी ने 2014 में यहां 29जी फ्लोर पर पहले ही बुक करा रखा है। खबरों की मानें तो विराट काफी टाइम से मुंबई में ओपन व्यू वाला बंग्ला लेना चाहते थे। उनके एक करीबी ने बताया कि विराट के इस अपॉर्टमेंट में 5 शानदार बेडरूम हैं।

हालांकि, इस बारे में ओमकार रियल्टर्स - डेवलपर्स रेसिडेंसियल प्रोजेक्ट ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
प्रोजेक्ट-1973 की इस बिल्डिंग के 30जी फ्लोर दिसंबर, 2016 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे जबकि, विराट कोहली को 2018 में ये अपार्टमेंट डिलिवर किया जाएगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय